benefits of garlic

in #garlic3 years ago

लहसुन भरतीय खानों में ला-जवाब जायका देने के लिए जाना जाता है। लहसुन को केवल खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए ही नही बल्कि इसके कई ऐसे असाधारण औषधीय गुण हैं जो बहुत सारे रोगों से बचाते हैं। जानिए लहसुन खाने के बेजोड़ फायदे.....

20210408_171133.jpg

लहसुन खाने के फायदे

कैंसर से बचाए
लहसुन का रोजाना सेवन करने से कैंसर होने का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है। शोधों कें अनुशार हर सप्ताह पांच कली लहसुन खाने से कैंसर का खतरा 30 से 40 प्रतिशत कम हो जाता है। लहसुन रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा करता है।

दिल के लिए लाभदायक
लहसुन उच्च रक्तचाप को दूर करने में काफ़ी फायदेमंद होता है।इसमे मौजूद एलीसिन नामक तत्व उच्च रक्तचाप को सामान्य करने में सहायक होता है।लहसुन का सेवन उच्च रक्तचाप का मरीज यदि नियमित करे तो उसक उच्च रक्तचाप सामान्य रहता है।

ठंडी से बचाएँ
लहसुन की तासीर गर्म होने के कारण कुदरती ठंडी को दूर करने में सहायक है।कई शोधों से पता चला है की ठंडी में लहसुन का सेवन करने से ठंड नही लगती।

दांत दर्द से आराम
लहसुन में Anti-Bactireal तत्व होते हैं जो दांतों पर सीधा असर डालते हैं। लहसुन दांतों के दर्द से भी आराम दिलाते का काम करता है। लौंग और लहसुन पीसकर दांत दर्द वाली जगह पर लगाने से दर्द से तुरंत राहत मिलती है।

डायबीटीज में फायदेमंद
लहसुन डायबीटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।यह शुगर के स्तर को नियंत्रित करने वाले इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा देते है जिससे डायबीटीज की बिमारी में बहुत राहत मिलता है।

20210408_171133.jpg

खून संचार सही करे
लहसुन उन लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है जिनका खून गाढ़ा होता है।यह शरीर में खून का प्रवाह सुचारु बनाए रखता है।खून को पतला करता है जिससे आप कई संभावित रोगों से बच सकते हैं।

गर्भावस्था में फायदेमंद
गर्भावस्था के दौरान लहसुन का रोजाना सेवन मा और बच्चे दोनो के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। गर्भवती महिलाओं को लहसुन का खाने में रोजाना उपयोग करना चाहिये। यह गर्भ में पल रहे बच्चे के वजन को बढ़ाने में बहुत सहायक होता है।

एलर्जी खत्म करे
लहसुन में मौकुद एंटी इक्लामेटरी तत्व एलर्जी को दूर करने में सहयक होता है। लहसुन का नियमित सेवन शरीर में एलर्जी से होने वाले निशान और चकतो की परेशानी दूर कर देता है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
लहसुन के सेवन से शरीर में टी-सेल्स,फैगोसाईटस,लिफो-
साईटस आदी प्रतिरोधर तत्व बढ़ते हैं। इन तत्वों के शरीर में बढ़ने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और किसी भी प्रकार का संक्रमण का प्रभाव शरीर पर तुरंत नही होता।

पौरुष शक्ति बढ़ाने में सहायक
लहसुन में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने वाले तत्व पाया जाता है। यह पुरुषो की मर्दाना ताकत को बढ़ा देता है और सेक्स समस्या का में शुधार हो जाता है। कई शोधों से पता चला है की लहसुन उपयोग से सेक्स क्षमता कई गुना बढ़ जाती है।

जानकारी अच्छी लगे तो शेयर करें और ब्लोग पर इसी तरह की जानकारीया पढ़ने के लिए फोलो करें।

▶️Facebook
https://www.facebook.com/Jeevanmantra-113576173668854/

▶️Blog
http://jeevanmantrajm.blogspot.com
20210408_171133.jpg